Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, दुकानों की जांच तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में जनपद में प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-1 अंतर्गत विभिन्न आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, दुकानों की जांच तेज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में जनपद में प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-1 अंतर्गत विभिन्न आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से हो रही बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया। टीम ने सभी दुकानदारों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।