Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
मनोरंजन

अधूरा रह गया सुनील शेट्टी का 18 साल पुराना सपना, आखिर क्या है मामला पढ़ें

बॉलीवुड का लगभग हर बड़ा स्टार क्रिकेट को काफी पसंद करता है. अमिताभ बच्चन-अजय देवगन से लेकर सलमान खान और वरुण धवन तक कई सेलेब्स क्रिकेट के दीवाने हैं. वहीं बॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी भी क्रिकेट के जबरा फैन हैं. अब उन्होंने आईपीएल को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि चाहकर भी
Share:
अधूरा रह गया सुनील शेट्टी का 18 साल पुराना सपना, आखिर क्या है मामला पढ़ें
Read in your preferred language.

बॉलीवुड का लगभग हर बड़ा स्टार क्रिकेट को काफी पसंद करता है. अमिताभ बच्चन-अजय देवगन से लेकर सलमान खान और वरुण धवन तक कई सेलेब्स क्रिकेट के दीवाने हैं. वहीं बॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी भी क्रिकेट के जबरा फैन हैं. अब उन्होंने आईपीएल को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि चाहकर भी वो आईपीएल टीम के मालिक नहीं बन पाए थे.

सुनील शेट्टी ने हाल ही में मिड डे को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत को याद किया और बताया कि कैसे उनका आईपीएल टीम के मालिक बनने का सपना अधूरा रह गया था.

सुनील शेट्टी ने बताया, 'अगर किसी ने मेरा साथ दिया होता तो मैं आईपीएल टीम खरीद सकता था. आज काफी फंडर्स और इन्वेस्टर्स आपके साथ इन्वेस्ट करने के लिए रेडी रहते हैं, लेकिन उस वक्त ऐसा कुछ नहीं था. हम इतने पैसे खर्च करने की नहीं सोच सकते थे.' यानी सुनील शेट्टी को किसी और से फाइनेंशियल सपोर्ट मिलता तो वो आईपीएल टीम पर पैसा लगा सकते थे.