Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) के लिए भारतीय स्क्वॉड में किसे जगह मिलनी चाहिए, इसको लेकर चर्चाएं होने लगी हैं. हाल ही में भारत इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज हारा है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं. अभी समय है कि भारत अपनी तैयारियों को जांच सके, विकल्पों को आजमाया जा सके और जरुरी
Share:
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
Read in your preferred language.

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) के लिए भारतीय स्क्वॉड में किसे जगह मिलनी चाहिए, इसको लेकर चर्चाएं होने लगी हैं. हाल ही में भारत इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज हारा है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं. अभी समय है कि भारत अपनी तैयारियों को जांच सके, विकल्पों को आजमाया जा सके और जरुरी बदलाव किए जाएं. बड़ा सवाल है कि क्या मैनेजमेंट मुख्य स्क्वॉड के लिए 15 खिलाड़ियों के नामों को पक्का कर चुका है? माना जा सकता है कि लगभग 12 से 13 खिलाड़ी कंफर्म हैं, अन्य पर विचार विमर्श होगा और प्रदर्शन के आधार पर अंतिम फैसला हो सकता है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम चुनी है, जिसे वह देखना चाहते हैं.

शुभमन गिल और रोहित शर्मा को सुनील गावस्कर ने बतौर ओपनर चुना. बता दें कि रोहित को लेकर संशय बना हुआ है कि क्या वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. दरअसल कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी कि मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप टीम में नहीं देख रहा. लॉर्ड्स में उनका आखिरी मैच हो सकता है, हालांकि शानदार शतक जड़कर उन्होंने आलोचकों को जवाब जरूर दिया लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या वह खेलेंगे? क्योंकि BCCI द्वारा ये तो स्पष्ट किया गया था कि लॉर्ड्स के बाद भी वह खेलते रहेंगे, लेकिन ये नहीं कहा गया था कि वो 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहेंगे.

यशस्वी जायसवाल ने भी टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है, उन्होंने पिछली 3 वनडे पारियों में 2 में शतक लगाए हैं. हालांकि गावस्कर ने उन्हें अपनी टीम में नै चुना। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल को उन्हें चुना, हार्दिक पांड्या समेत 3 ऑलराउंडर टीम में शामिल किए.

पिछले काफी दिनों से फैंस द्वारा लगातार मांग उठी है कि मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को टीम में वापस लाना चाहिए, हालांकि अब माना जा रहा है कि दोनों का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो गया है. श्रीलंका दौरे पर जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर बाहर हुए तो आकिब नबी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया, इससे साफ हो गया कि चयनकर्ता शमी-भुवनेश्वर की तरफ नहीं देख रहे.

सुनील गावस्कर ने बुमराह के साथ तेज गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह को चुना. 4 ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को चुना.

2027 वर्ल्ड कप के लिए सुनील गावस्कर ने चुनी ये टीम :शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी.