Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
भारत

अरवल में डांडिया का सफल प्रस्तुति

Share:
अरवल में डांडिया का सफल प्रस्तुति
डांडिया कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह को देख डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने दी बधाई

अरवल से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, अरवल में दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बच्चों के उत्साह, उमंग और शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।