Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

प्राइमरी शिक्षक भर्ती की मांग पर छात्रों को अखिलेश यादव का साथ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। छात्रों की ओर से कान पड़कर मुर्गा बनने की तस्वीर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना सा
Share:
प्राइमरी शिक्षक भर्ती की मांग पर छात्रों को अखिलेश यादव का साथ
Read in your preferred language.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। छात्रों की ओर से कान पड़कर मुर्गा बनने की तस्वीर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

छात्रों ने कान पड़कर मुर्गा बनकर सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि अगर नौकरी नहीं देनी है तो डीएलएड का कोर्स बंद कर देना चाहिए। अखिलेश यादव ने कान पकड़कर और मुर्गा बनकर विरोध जता रहे अभ्यर्थियों की तस्वीर को अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा है कि बेरोजगारी की निराशाभरी काली रात लाकर, चद्दर तानकर सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने के लिए डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने मुर्गा बनकर अपनी गलती की क्षमा ही नहीं मांगी है, बल्कि कुंभकर्णी निद्रा में लीन भाजपा सरकार को जगाने के लिए सुबह लाने वाली बांग भी दी है। अब देखते हैं इन क्षमा मांगनेवालों से माफी कौन से भाजपाई महोदय मांगते हैं।