Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
Entertainment

'छात्र भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे', क्या प्रीति जिंटा ने विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन?

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शनों जारी है। कई सेलेब्स ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोनम से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया और विरोध कर रहे छात्रों
Share:
'छात्र भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे', क्या प्रीति जिंटा ने विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन?
Read in your preferred language.

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शनों जारी है। कई सेलेब्स ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोनम से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया और विरोध कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया।

प्रीति ने एक्स पर लिखा 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी ताकि उनकी सेहत और न बिगड़े! कृपया अपना उपवास खत्म करें सोनम। आपकी सेहत भी इस लड़ाई जितनी ही जरूरी है। आप और छात्र भारत के भविष्य और हमारे युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम को मेरा पूरा और अटूट समर्थन है। आप सभी को और हिम्मत मिले। जय हिंद।'