Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रूखाबाद:प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रद्युम्न की पूर्व छात्रा सुप्रिया शाक्य ने जनपद में किया टॉप, शिक्षा विभाग का बढ़ाया मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 जनपद की प्रतिभावान छात्रा सुप्रिया शाक्य ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 180 में से 149 अंक प्राप्त कर जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। सुप्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि शिक्षा विभाग
Share:
फर्रूखाबाद:प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रद्युम्न की पूर्व छात्रा सुप्रिया शाक्य ने जनपद में किया टॉप, शिक्षा विभाग का बढ़ाया मान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 जनपद की प्रतिभावान छात्रा सुप्रिया शाक्य ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 180 में से 149 अंक प्राप्त कर जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। सुप्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि शिक्षा विभाग और पूरे समाज का नाम रोशन हुआ है।

सुप्रिया शाक्य, श्री सर्वेश कुमार शाक्य (प्र0अ0) की भतीजी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय पट्टी प्रद्युम्न से प्राप्त की। वर्तमान में वह कृष्णा बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा हैं। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी भी कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करना किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। सुप्रिया की इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासी अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित सामाजिक सम्मेलन में सुप्रिया शाक्य को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करना ही समाज की वास्तविक प्रगति का मार्ग है।

सुप्रिया की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और समाज के लोगों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।