Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में ओवरलोड व बकाया कर पर सख्ती: 5 ट्रक सीज, 209 डीएल निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ओवरलोड पर कार्रवाई चेकिंग
Share:
फर्रुखाबाद में ओवरलोड व बकाया कर पर सख्ती: 5 ट्रक सीज, 209 डीएल निलंबित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

ओवरलोड पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते पाए जाने पर 2 ट्रकों को सीज किया गया और उन पर 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती हैं।

बकाया कर पर शिकंजा

इसी अभियान में 3 ट्रकों को बकाया कर के मामले में सीज किया गया। इन वाहनों पर कुल 95 हजार रुपये का कर बकाया था।

जनवरी 2026 तक की बड़ी कार्रवाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जनवरी 2026 तक ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए:

218 वाहनों का चालान

140 वाहन निरुद्ध

84.02 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया

इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 209 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित किए गए।

कुल राजस्व वसूली 271.72 लाख रुपये

परिवहन विभाग, Farrukhabad द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक:

3993 वाहनों का चालान

879 वाहन निरुद्ध

194.27 लाख रुपये प्रशमन शुल्क

77.05 लाख रुपये कर वसूली

इस प्रकार कुल 271.72 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया।

हालांकि, जनपद में निरुद्ध वाहनों को खड़ा करने के लिए थानों में स्थान की कमी भी सामने आ रही है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में ओवरलोड वाहनों और कर बकायेदारों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई जारी