Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

9999 रन पर आउट हुए स्टीव स्मिथ, भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से हुई बड़ी चूक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में 99 रन पर नहीं बल्कि 9999 रन पर आउट हुए. 10,000 रनों का रिकॉर्ड बनाने से स्मिथ सिर्फ 1 रन से चूक गए. रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन स्मिथ को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई. मुक
Share:
9999 रन पर आउट हुए स्टीव स्मिथ, भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से हुई बड़ी चूक
Read in your preferred language.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में 99 रन पर नहीं बल्कि 9999 रन पर आउट हुए. 10,000 रनों का रिकॉर्ड बनाने से स्मिथ सिर्फ 1 रन से चूक गए. रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन स्मिथ को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम रन चेज के लिए मैदान पर है.

सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में रन चेज करते हुए स्टीव स्मिथ 9 गेंदों में 04 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगर स्मिथ 05 रन बना लेते, तो उनके 10,000 टेस्ट रन पूरे हो जाते, लेकिन उन्हें 9999 टेस्ट रन पर ही पवेलियन लौटना पड़ा. अब स्मिथ को 10,000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए अगली सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा.

ऑस्ट्रेलिया टीम अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच 29 जनवरी से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. यह सीरीज श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाएगी. गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 114 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 204 पारियों में उन्होंने 55.86 की औसत से 9999 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 34 शतक और 41 अर्धशतक निकले, जिसमें उनका हाई स्कोर 239 रनों का रहा. स्मिथ ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के जरिए टेस्ट डेब्यू किया था.