Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
मनोरंजन

कृति सेनन की बहन की शादी में जुटेंगे सितारे

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शाही शादी उदयपुर में होगी। विवाह पूर्व के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज शनिवार से सेनन परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे भी इस रॉयल वेडिंग में शिरकत करेंगे। मशहूर सिंगर बी प्राक को हाल
Share:
कृति सेनन की बहन की शादी में जुटेंगे सितारे
Read in your preferred language.

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शाही शादी उदयपुर में होगी। विवाह पूर्व के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज शनिवार से सेनन परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे भी इस रॉयल वेडिंग में शिरकत करेंगे।

मशहूर सिंगर बी प्राक को हाल ही में उदयपुर में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कथित तौर पर वे नूपुर और स्टेबिन की शादी में शिरकत करने के लिए वहां पहुंचे हैं।

बी प्राक के अलावा नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी में मौनी रॉय व दिशा पाटनी भी पहुंची हैं। उन्हें उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दिशा येलो कलर की शर्ट में स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं, मौनी रॉय ब्लैक पैंट और ब्लू कलर के ब्लेजर में स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं।