Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

सपा आठ पर लड़ेगी, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ीं, यूपी उपचुनाव में बना रहेगा राहुल-अख‍िलेश का रिश्‍ता

हरियाणा में खाली हाथ रहने के बावजूद सपा यूपी में कांग्रेस के साथ रिश्ता बनाए रखेगी। यूपी में उपचुनाव वाली 10 सीटों में सपा 8 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि उन
Share:
सपा आठ पर लड़ेगी, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ीं, यूपी उपचुनाव में बना रहेगा राहुल-अख‍िलेश का रिश्‍ता
Read in your preferred language.

हरियाणा में खाली हाथ रहने के बावजूद सपा यूपी में कांग्रेस के साथ रिश्ता बनाए रखेगी। यूपी में उपचुनाव वाली 10 सीटों में सपा 8 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस पांच सीटें मांग रही थी। यूपी में 10 सीटों गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, मझवां, फूलपुर और सीसामऊ में चुनाव होने हैं। इसमें मिल्कीपुर छोड़ बाकी नौ सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। सपा ने करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, मझवां, फूलपुर, मीरापुर और सीसामऊ के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कुंदरकी के लिए भी जल्द चेहरा तय कर दिया जाएगा।