Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
भारत

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सपा ने उठाए सवाल

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि प्रदर्शन करने के लिए कोई और जगह चुन लेते. मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था. भारत मंडपम में एआई समि
Share:
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सपा ने उठाए सवाल
Read in your preferred language.

AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि प्रदर्शन करने के लिए कोई और जगह चुन लेते. मेहमानों के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था. भारत मंडपम में एआई समिट के बीच यूथ कांग्रेस ने अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शर्ट उतारकर प्रोटेस्ट किया.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. FIR में दिल्ली पुलिस कई गंभीर धाराएं लगा रही है. आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई की थी. पुलिस लार्जर कॉन्सपिरेसी की जांच कर रही है.