Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन:अखिलेश यादव

बीते कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुचे थे । इसके साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का कांग्रेस से प्रदेश के
Share:
यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन:अखिलेश यादव
Read in your preferred language.

बीते कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुचे थे । इसके साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का कांग्रेस से प्रदेश के उपचुनाव में गठबंधन रहेगा और वे आइएनडीआइ गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। बता दें समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया। फूलपुर विधानसभा सीट से मुस्तफा सिद्दीकी को, कटेहरी विधानसभा सीट से शोभावती वर्मा को और मझंवा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को मैदान में उतारा है।