Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, बोले- कमजोर बूथों पर अभी से करें काम

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा हो गया। वहीं, सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाने के लिए कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू कर दें। सजातीय नेताओ
Share:
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, बोले- कमजोर बूथों पर अभी से करें काम
Read in your preferred language.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा हो गया। वहीं, सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाने के लिए कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू कर दें। सजातीय नेताओं की स्थानीय स्तर पर सभाएं कराकर इस लक्ष्य को हासिल करना है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया है। भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूरों का शोषण किया है। अखिलेश ने कहा पुलिस हिरासत में मौतें नहीं थम रही हैं। फर्जी एनकाउंटर का भी रिकार्ड कायम हो गया है। अब पीडीए ही एकमात्र विकल्प है जो लोगों को खुशहाल जिंदगी दे सकता है। उधर, अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।