Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
मनोरंजन

बीच कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के सोनू निगम, बोले इसीलिए होता है पहलगाम…

हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट किया. यहां एक घटना हुई, जो देशभर में चर्चा का विषय बन गई. ईस्ट पॉइंट कॉलेज में हुए इस म्यूजिक शो में सोनू बुरी तरह भड़क गए. हुआ ये कि वो स्टेज पर परफ़ॉर्म कर रहे थे, तभी एक लड़के ने नीचे से चिल्लाकर उनसे कन्नड़ा गाना गाने की डिमांड की. इस बात से सोनू खफा
Share:
बीच कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के सोनू निगम, बोले इसीलिए होता है पहलगाम…
Read in your preferred language.

हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट किया. यहां एक घटना हुई, जो देशभर में चर्चा का विषय बन गई. ईस्ट पॉइंट कॉलेज में हुए इस म्यूजिक शो में सोनू बुरी तरह भड़क गए. हुआ ये कि वो स्टेज पर परफ़ॉर्म कर रहे थे, तभी एक लड़के ने नीचे से चिल्लाकर उनसे कन्नड़ा गाना गाने की डिमांड की. इस बात से सोनू खफा हो गए. और उन्होंने इस घटना को पहलगाम अटैक से जोड़ दिया. इंटरनेट पर इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हुए इस वीडियो में सोनू कर्नाटक और कन्नड़ा भाषा के लिए अपना सम्मान जताते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं,

“मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं. लेकिन मैंने अपने जीवन में जो सबसे अच्छे गाने गाए हैं, वो कन्नड़ा गाने हैं. मैं आपके बीच में जब भी आता हूं, तो बहुत प्यार से आता हूं. शो तो रोज करते हैं हम लोग. लेकिन जब कभी भी कर्नाटक में शो होते हैं, तो हम बहुत इज़्जत से आते हैं. क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है!” इसके बाद सोनू ने कन्नड़ा गाना गाने की मांग करने वाले उस लड़के पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा,

"मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का था, जिसकी उम्र जितनी रही होगी, उससे पहले से मैं कन्नड़ा गाने गा रहा हूं. वो मुझे रूड तरीके से कन्नड़ा, कन्नड़ा कह रहा था. यही कारण है पहलगाम में जो हुआ है. यही कारण है- जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी. देखो तो कौन सामने खड़ा है. मुझे कन्नड़ा लोगों से प्यार है. मैं तुम लोगों से प्यार करता हूं. मगर ऐसा मत करो!"

सोनू का ये बयान देश में चले रहे भाषा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. उनके अनुसार, इस तरह के आपसी विवाद ही पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को बढ़ावा देते हैं. हालांकि सोनू ने आगे ये भी कहा कि वो दुनियाभर में कॉन्सर्ट करते हैं. हर जगह वो कन्नड़ा फैन्स के लिए भी एक लाइन कन्नड़ा भाषा में ज़रूर गाते हैं. लेकिन इस बार दर्शक का ये अभद्र रवैया उन्हें ठीक नहीं लगा.

सोशल मीडिया पर सोनू के इस बयान से बड़ी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनका पक्ष लेते हुए इस बयान को जायज ठहरा रहे हैं. जबकि कुछ गाने और आतंकी हमले की इस तुलना को बेतुका बता रहे हैं.