Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद में सब्जी दुकानों में भीषण आग, 4–5 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद के जसमई दरवाजा क्षेत्र में रायपुर पुलिस चौकी के पास गुरुवार देर रात करीब 3:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लकड़ी के खोखों में बनी 4 से 5 सब्जी दुकानों में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते सभी दुक
Share:
फर्रुखाबाद में सब्जी दुकानों में भीषण आग, 4–5 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद के जसमई दरवाजा क्षेत्र में रायपुर पुलिस चौकी के पास गुरुवार देर रात करीब 3:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लकड़ी के खोखों में बनी 4 से 5 सब्जी दुकानों में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते सभी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

दुकानों में रखी सब्जियां, ठेले और अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के समय कुछ ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने आग की लपटें उठती देखीं और तुरंत दुकानदारों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दुकानदार अंकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।

इस हादसे में अंकेश कुमार, अशोक, नन्हे, पप्पू (गोलगप्पा विक्रेता) और अंजेश समेत कई छोटे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 1 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक क्षति इससे अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह होते ही स्थानीय लोग और आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।