Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: लापरवाही पर सख्त कार्रवाई—कई चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अप्रैल 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। विवेचना में लापरवाही बरतने पर कई चौकी इंचार्ज और उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्र
Share:
फर्रुखाबाद: लापरवाही पर सख्त कार्रवाई—कई चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अप्रैल 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। विवेचना में लापरवाही बरतने पर कई चौकी इंचार्ज और उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

कार्रवाई के तहत प्रभारी चौकी पल्ला विजय कुमार, प्रभारी चौकी ताजपुर अनिल सिकरवार तथा प्रभारी चौकी बबना इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा शिकायत जांच प्रकोष्ठ में तैनात उप निरीक्षक अमर सिंह पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को शिकायत जांच प्रकोष्ठ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों पर विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप थे, जिसके चलते यह कठोर कदम उठाया गया। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।