Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
भारत

सीकर:कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु गोगापीर धाम में पौधारोपण किया गया

(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव-ढाणियों में लगातार सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । जिसके तहत रविवार को गोगा पीर धाम शिवस
Share:
सीकर:कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु गोगापीर धाम में पौधारोपण किया गया
Read in your preferred language.

(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव-ढाणियों में लगातार सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । जिसके तहत रविवार को गोगा पीर धाम शिवसिंहपुरा में संस्थान टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से छायादार एवं सजावटी पौधे लगाए गए । पौधारोपण अभियान में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे नियमित देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर संस्थान उपाध्यक्ष सोहन लाल फगेड़िया ने युवा वर्ग से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पेड़ ना लगाए, प्राणवायु ऑक्सीजन के लिए फील्ड में पेड़ लगाए । संस्थान कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया ने बताया कि इस मानसून में कमूल एक एनजीओ द्वारा कुल 1100 पौधे लगाए जाएंगे और अभियान में अब तक कुल 946 पौधे लगाए जा चुके हैं । इस अवसर पर संस्थान उपाध्यक्ष सोहन लाल फगेड़िया, कोषाध्यक्ष विकास फगेड़िया, मीडिया प्रभारी जितेंद्र दायमा, पवन मोगा, जोगेंद्र बिजारणियां, कृष्ण महरिया, दिनेश जाट, विकास चाहर, प्रवीण महरिया, कृष्ण शर्मा, वीरेन्द्र, वीरमपाल मीणा, अशोक मील, राकेश सिंह, छोटूराम रुलानिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।