Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

एशिया कप से पहले बीमार हुए शुभमन गिल, इस टूर्नामेंट से हुए बाहर

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान शुभमन गिल की तबियत अचानक खराब हो गई, उन्हें वायरल बुखार हो गया है. एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा, भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है. इसके बाद 14 सितंबर को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है. हालांकि गिल ए
Share:
एशिया कप से पहले बीमार हुए शुभमन गिल, इस टूर्नामेंट से हुए बाहर
Read in your preferred language.

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान शुभमन गिल की तबियत अचानक खराब हो गई, उन्हें वायरल बुखार हो गया है. एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा, भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है. इसके बाद 14 सितंबर को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है. हालांकि गिल एशिया कप से पहले रिकवर कर लेंगे. बता दें कि गिल दलीप ट्रॉफी में नार्थ जॉन टीम के कप्तान चुने गए थे. लेकिन बुखार होने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और अब बतौर कप्तान उनकी जगह अंकित कुमार लेंगे. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गिल अब ठीक हो रहे हैं और जल्द ही अभ्यास शुरू कर देंगे. उनकी ब्लड रिपोर्ट में भी कोई बड़ी समस्या नहीं आई है. उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे.

शुभमन गिल के दलीप ट्रॉफी से बाहर होने के बाद नार्थ जाने टीम की कप्तानी हरियाणा के अनकूट कुमार संभालेंगे, वह पहले टीम के उपकप्तान थे.