Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

श्रेयस बने टी20 टीम के कप्तान, क्या BCCI के फैसले से सहमत हैं रोहित शर्मा?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल साबित होंगे। रोहित ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अय्यर की कप्तानी ने उन्हें बड़े स्तर पर नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीस
Share:
श्रेयस बने टी20 टीम के कप्तान, क्या BCCI के फैसले से सहमत हैं रोहित शर्मा?
Read in your preferred language.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल साबित होंगे। रोहित ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अय्यर की कप्तानी ने उन्हें बड़े स्तर पर नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस को टी20 टीम की कमान सौंपी है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया गया। भारत की नजर अब आगामी एशिया कप, 2028 ओलंपिक और टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों पर है। टी20 मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है और यही अनुभव उन्हें भारतीय टीम का नेतृत्व करने में मदद करेगा। रोहित ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी फ्रेंचाइजी टीमों की कप्तानी की है, वह भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर भी अच्छा समय बिताएंगे।' अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, जबकि 2025 सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई क्रिकेट से निकलने वाला हर खिलाड़ी संघर्ष और जिम्मेदारी का महत्व समझता है। उन्होंने कहा, 'मुंबई के लिए खेलना और उसका प्रतिनिधित्व करना आपको बहुत कुछ सिखाता है। यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। कप्तानी भी ऐसी चीज है जिसे आपको अपने प्रदर्शन और व्यवहार से अर्जित करना पड़ता है। आपको अपने साथियों का सम्मान जीतना होता है और मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों में वह क्षमता मौजूद है।'