Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
Entertainment

पवन सिंह संग बड़े पर्दे पर आग लगाएंगी शिव्या पठानिया

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ काम करना कई कलाकारों का सपना होता है. फिल्मी दुनिया से लेकर पॉलिटिक्स तक, पवन सिंह ने अपनी एक खास पहचान बनाई है, जिसके दर्शक दीवाने हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस शिव्या पठानिया जल्द ही पावर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करन
Share:
पवन सिंह संग बड़े पर्दे पर आग लगाएंगी शिव्या पठानिया
Read in your preferred language.

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ काम करना कई कलाकारों का सपना होता है. फिल्मी दुनिया से लेकर पॉलिटिक्स तक, पवन सिंह ने अपनी एक खास पहचान बनाई है, जिसके दर्शक दीवाने हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस शिव्या पठानिया जल्द ही पावर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है, जो उनके लिए बहुत खास होने वाला हैं.

बताया जा रहा है कि शिव्या पठानिया छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ पवन सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि ये फिल्म भोजपुरी में नहीं, बल्कि हिंदी में होने वाली है. इस फिल्म से पवन सिंह भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे है, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. जहां शिव्या पठानिया अपनी पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, वहीं पवन सिंह जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना उनकी खुशी को दोगुना कर रहा है.