Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान आया सामने

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर स्थिति साफ की है. तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान का एक अंतरा और ‘वंदे मातरम’ के दो पद गाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में यही व्यव
Share:
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान आया सामने
Read in your preferred language.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर स्थिति साफ की है. तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान का एक अंतरा और ‘वंदे मातरम’ के दो पद गाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में यही व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी.

थरूर ने कहा कि अगर कोई राष्ट्रीय या सरकारी कार्यक्रम होता है, तो उसमें सभी लोग पूरे सम्मान के साथ खड़े होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में यह देखना जरूरी है कि कार्यक्रम में कौन सा गीत बजाया जा रहा है और कार्यक्रम किस तरह का है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस में 1937 से राष्ट्रगान के एक अंतरे और ‘वंदे मातरम’ के दो पदों की परंपरा चली आ रही है. उनके मुताबिक, पार्टी अपने कार्यक्रमों में इसी परंपरा का पालन करती रहेगी.