Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
भारत

शरद पवार बोले- भाजपा में शामिल न होने पर नेताओं पर दबाव बना रही सरकार, भाजपा का पलटवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव (महाराष्ट्र) से पहले अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। सरकार उन नेताओं पर दबाव डाल रही है जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। यह हर जगह हुआ है। शरद पवार ने आगे कहा क
Share:
शरद पवार बोले- भाजपा में शामिल न होने पर नेताओं पर दबाव बना रही सरकार, भाजपा का पलटवार
Read in your preferred language.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव (महाराष्ट्र) से पहले अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। सरकार उन नेताओं पर दबाव डाल रही है जो भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। यह हर जगह हुआ है। शरद पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी और कांग्रेस के बीच करीब 240 सीटों को लेकर बातचीत हो गई है। साथ ही, हम बाकी सीटों के लिए अन्य दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले 8-10 दिनों में सभी सीटों पर भी फैसला हो जाएगा।शरद पवार के बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कई कांग्रेस और एनसीपी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ चुने हुए लोगों को ही शामिल किया जाएगा। ईडी या किसी एजेंसी द्वारा जारी जांच में जिनका नाम है उन लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें किसी को आमंत्रित करने या उसका पीछा करने की आवश्यकता नहीं है, लोग खुद हमसे संपर्क कर रहे हैं। भाजपा ने कभी दूसरों पर दबाव बनाने की राजनीति नहीं की है। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने कई चीनी कारखानों की मदद की जो कठिन समय का सामना कर रहे थे। एक लंबी सूची है लेकिन किसी को भी इसके लिए भाजपा में शामिल होने को नहीं कहा गया। पवार साहब को अपनी ही पार्टी में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।