Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

शाहगंज/ जौनपुर : इंजन फेल होने से घंटों क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन।

शाहगंज/ जौनपुर - गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन शाहगंज स्टेशन पर मंगलवार को लगभग 12:30 बजे पहुंची। फिर वहां से कुछ समय बाद जयनगर के लिए रवाना हुई लेकिन शाहगंज से 2 किलोमीटर दूर चिरैया मोड़ क्रासिग संख्या 69b क्रास करते समय ट्रेन का इंजन फेल हो गया जिससे ट्रेन क्रॉसिंग के बीचो बीच
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज/ जौनपुर - गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन शाहगंज स्टेशन पर मंगलवार को लगभग 12:30 बजे पहुंची। फिर वहां से कुछ समय बाद जयनगर के लिए रवाना हुई लेकिन शाहगंज से 2 किलोमीटर दूर चिरैया मोड़ क्रासिग संख्या 69b क्रास करते समय ट्रेन का इंजन फेल हो गया जिससे ट्रेन क्रॉसिंग के बीचो बीच खड़ी हो गई । ड्राइवर के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी अंत में थक कर ड्राइवर ने स्टेशन को सूचित किया तब घंटों बाद स्टेशन से दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को पुनः शाहगंज स्टेशन लाया गया । घंटों क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई सबसे ज्यादा परेशान छोटी गाड़ियों और मोटरसाइकिल वाले हुए , कुछ तो अपना मार्ग बदल कर किसी तरह दूसरे रास्ते से गए।