Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

शहडोल:कमिश्नर ने बाणसागर डैम का किया निरीक्षण

शहडोल(sandeep sahu)। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शुक्रवार को बाणसागर डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों से डैम की पानी भराव क्षमता एवं विद्युत उत्पादन इकाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि बाणसागर
Share:
शहडोल:कमिश्नर ने बाणसागर डैम का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

शहडोल(sandeep sahu)। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शुक्रवार को बाणसागर डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों से डैम की पानी भराव क्षमता एवं विद्युत उत्पादन इकाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि बाणसागर डैम हर साल पूरा भरता है तथा वर्तमान में 2 लाख 93 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बाणसागर डैम की नहरें बन गई हैं, मझगांव लिफ्ट तथा त्योंथर केनाल लगभग बनकर तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि बाणसागर डैम में 60 मेगा वाट का पावर प्लांट स्थापित है। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने बाणसागर डैम में मत्स्य उत्पादन गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। चर्चा के दौरान मत्स्य महासंघ के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि बाणसागर डैम में मत्स्य उत्पादन की गतिविधियां जारी हैघ्। प्रतिवर्ष लगभग 30 करोड रुपए मत्स्य उत्पादन से शासन को राजस्व प्राप्त हो रहा है। बाणसागर डैम की मछलियां गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, हावड़ा आदि शहरों को भेजी जाती है। मत्स्य अधिकारी ने बताया कि मछुआरों की कमी के कारण बाणसागर डैम में मत्स्य आखेट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 1500 मत्स्य आखेट करने वालों मछुआरों की बाणसागर डैम क्षेत्र में आवश्यकता है।