Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

शहडोल: सिंहपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

शहडोल(sandeep sahu)। थाना सिंहपुर क्षेत्रांर्गत 22 अप्रैल को सूचनाकर्ता दीपक कोल पिता बेसहना कोल उम्र 27 वर्ष नि0 इमली टोला सिंहपुर का हमराह अपने भाॅंजा के साथ थाना उपस्थित आकर सूचना दिया गया कि दिनांक 21.04.21 को करीबन शायं 06 बजे ग्राम निपनिया से मेरे जीजा कोमल उर्फ नरधू कोल द्वारा फोन से मुझे बता
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल(sandeep sahu)। थाना सिंहपुर क्षेत्रांर्गत 22 अप्रैल को सूचनाकर्ता दीपक कोल पिता बेसहना कोल उम्र 27 वर्ष नि0 इमली टोला सिंहपुर का हमराह अपने भाॅंजा के साथ थाना उपस्थित आकर सूचना दिया गया कि दिनांक 21.04.21 को करीबन शायं 06 बजे ग्राम निपनिया से मेरे जीजा कोमल उर्फ नरधू कोल द्वारा फोन से मुझे बताया कि तुम्हारी बहन खत्म हो गयी है, और अपना फोन काट दिया। तब मैं अपने माता-पिता को यह बात बताकर माता-पिता के साथ अपनी बहन के ससुराल ग्राम निपनिया गये, तो देखे कि मेरी बहन अपने घर की परछी में मृत अवस्था में पडी थी उसके दाहिने कान तथा नाक से खून निकल रहा था एवं मेरे जीजा कोमल कोल घर पर नही था। सूचना कर थाना सिंहपुर में मर्ग कायम कर जाॅच में लिया गया। मृतिका के पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के कथन से पता चला कि मृतिका को उसके पति कोमल कोल के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। जिस पर आरोपी कोमल कोल के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त कार्यवाहीें थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में कउनि0 शोभा नामदेव, सउनि0 विद्या सागर, आर0 ज्ञान सिंह एवं मआर0 शबाना बानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।