Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

शहडोल: लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 5 के विरूद्ध शहडोल पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध

शहडोल(sandeep Sahu)। कोरोना वायरस संक्रामक भारत मे काफी तेजी से बढ़ रहा है एवं मध्यप्रदेश मंे भी फैल रहा है जिसे रोकने के लिये माननीय कलेक्टर महोदय शहडोल के द्वारा किराना, सब्जी, दूध डेरी, पीडीएस दुकाने आदि के होम डिलीवरी हेतु समय निर्धारित किया गया है और धारा 144 जा0फौ0 लागू की गयी है। पुलिस अधीक्षक
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल(sandeep Sahu)। कोरोना वायरस संक्रामक भारत मे काफी तेजी से बढ़ रहा है एवं मध्यप्रदेश मंे भी फैल रहा है जिसे रोकने के लिये माननीय कलेक्टर महोदय शहडोल के द्वारा किराना, सब्जी, दूध डेरी, पीडीएस दुकाने आदि के होम डिलीवरी हेतु समय निर्धारित किया गया है और धारा 144 जा0फौ0 लागू की गयी है। पुलिस अधीक्षक शहडोल के द्वारा निर्देशन का पालन न करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिखित निर्देश के बाद भी शहर के विभिन्न क्षेत्र मे बार-बार समझाईस देने के बाद भी व्यापारियों द्वारा निर्धारित समय के अतिरिक्त दुकान खोलकर भीड़ जमा करने एवं लोगों द्वारा बिना अनुमति के अनावश्यक घूमते पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल व उप पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत दिनांक 23.04.21 को आरोपी 01. शिवम गुप्ता पिता घनश्यम गुप्ता नि0 बरहा 02. सरोज गुप्ता पति महेन्द्र गुप्ता नि0 बरहा अपनी मोटर सायकिल से बिना किसी उचित कारण के घूमते पाया गया व मानव जीवन को संकट उत्पन्न करते पकड़े गये। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।