Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

शहडोल: भीड-भाड वाली जगहो में गोले बनाकर कोरोना वॉलिंटियर कर रहे हैं लोगों को जागरूक

शहडोल(sandeep sahu)। शहडोल जिले के विभिन्न जनपदों में कोरोना से बचाव एवं जागरूकता हेतु मैं हूं कोरोना वॉलिंटियर अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर द्वारा गांव गांव में कोरोना के विरुद्ध युद्ध में भीड़-भाड़ वाली जगहो में गोले बनाकर तथा पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दें रहे हैं। इसी प्रकार और
Share:
शहडोल: भीड-भाड वाली जगहो में गोले बनाकर कोरोना वॉलिंटियर कर रहे हैं लोगों को जागरूक
Read in your preferred language.

शहडोल(sandeep sahu)। शहडोल जिले के विभिन्न जनपदों में कोरोना से बचाव एवं जागरूकता हेतु मैं हूं कोरोना वॉलिंटियर अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर द्वारा गांव गांव में कोरोना के विरुद्ध युद्ध में भीड़-भाड़ वाली जगहो में गोले बनाकर तथा पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दें रहे हैं। इसी प्रकार और अन्य लोगों को मास्क लगाने व संक्रमण से बचाव हेतु प्रेरित कर रहे हैं। जन अभियान परिषद के विवेक पांडेय ने बताया कि कोरोना वॉलिंटियर्स द्वारा गांव-गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों तथा आम नागरिकों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन तथा बार-बार सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वॉलिंटियर्स द्वारा कोरोना वैक्सिनेशन हेतु लोगों को समझाइश देकर उन्हें वैक्सीनेशन हेतु ले जाकर वैक्सीनेशन कराया जाता है तथा जिन व्यक्तियों के पास मास्क नहीं होता उन्हें मास्क भी मुहैया कराया जा रहा है।