Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

शहडोल:कलेक्टर ने एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

शहडोल: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जिला मुख्यालय के एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एलआईसी ऑफिस के सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन लगवाए जाने की जानकारी ली तथा उनके परिवार के लोगों को भी व
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जिला मुख्यालय के एलआईसी कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहडोल में बनाए गए कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एलआईसी ऑफिस के सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन लगवाए जाने की जानकारी ली तथा उनके परिवार के लोगों को भी वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन संबंधी जानकारियों से युक्त ब्राऊसर भी छपवाए तथा कार्यालय में आने वाले हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कोरोना से बचाव संबंधी फ्लेक्स भी लगवाने के निर्देश दिए। बताया गया कि शाम 5ः00 बजे तक 150 लोगों को आज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक मंडल आर एल जरियाल, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर,मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित एलआईसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकार: संदीप साहू