Tuesday, 15 September 2026 | 9:04 AM
भारत

शहडोल: कलेक्टर ने एसईसीएल धनपुरी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

शहडोल(sandeep sahu)। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान एसईसीएल धनपुरी में बनाए गए 105 विस्तरीय कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सुरक्षित रख मरीजों को भी कोरोना महामारी से बचाएं। कलेक
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल(sandeep sahu)। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान एसईसीएल धनपुरी में बनाए गए 105 विस्तरीय कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सुरक्षित रख मरीजों को भी कोरोना महामारी से बचाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 2 दिन के अंदर का कोविड केयर सेंटर पूरी क्षमता से कार्य करें यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये
एसईसीएल के लिए आवश्यक पीपी किट, मेडिकल किट एक वेंटीलेटर एवं आवश्यकतानुसार इंजेक्शन रेमडी शियर देना सुनिश्चित करें साथ ही कलेक्टर ने एसईसीएल के चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ऑक्सीजन के लिए अपने टाई अप सेंटरों से एसईसीएल वार्डों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने एसईसीएल के कोविड-19 के प्रचार प्रसार के लिए फ्लेक्स आदि लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि एसईसीएल कोविड-19 सेंटर का शिवजी नंबर प्रदर्शित किया जाए जिससे मरीजों के हलात जानने के संबंध में परिजनों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।
संक्रमित कोरोना मरीजों को पहले एसईसीएल में भर्ती कराया जाए
कलेक्टर ने नगर निरीक्षक निर्देशित किया कि क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा मास्क न लगाने वाले व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले सभी के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि कम संक्रमित कोरोना मरीजों को पहले एसईसीएल में भर्ती कराया जाए यदि आवश्यक हो तो मेडिकल ऑफिसर उसे स्टेज 3 मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर सकते हैं। कलेक्टर ने एसईसीएल के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया जिसमें एक्स-रे कक्ष सीटी स्कैन व अन्य कक्षों का अवलोकन करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार को निर्देशित किया कि एक्स-रे और सीटी स्कैन की सुविधाएं का लाभ मरीजों को एसईसीएल अस्पताल से समन्वय स्थापित कर दिलाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के अवसर पर विभागीय अधिकारी सोहागपुर शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम एस सागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसईसीएल अस्पताल धनपुरी यूएस साठे, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टंडेकर, डॉ नवीन कुमार शर्मा चिकित्सा अधिकारी बुढार डॉक्टर आरके वर्मा नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम नगर निरीक्षक महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।