Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

शहडोल : मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

शहडोल में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौक में आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहडोल की घटन
Share:
शहडोल : मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
Read in your preferred language.

शहडोल में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौक में आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहडोल की घटना मे भाजपा के मंडल अध्यक्ष के शामिल रहने की बात साफ हो चुकी है। इससे साबित होता है कि अपराधी सत्ता की आड़ में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
पुतला दहन के दौरान युंकाईयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा प्रवक्ता अशोक गौंटिया युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गहरवार एराश खान सेवादल यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष संदीप यादव सोमचंद वर्मा अयाज़ खान पारस लाल भवानी सिंह अजय सिंह चंचल सिंह अफ़ज़ल अर्जुन बर्मन रईस मंसूरी दीपू महोबिया शिवम सिंह शास्वत सिंघई सुनील कोरी बृजेश प्रजापति राहुल वर्मा राहुल तिवारी सूरज सिंह पुनीत सिंह कृष्णा गुप्ता अमित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सवांददाता: कंचन साहू