Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
Entertainment

शाहरुख खान ने दिल्ली में एक बेहद खास प्रॉपर्टी को अपना बनाया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पास अरबों की प्रॉपर्टी है. दुनिया के सबसे रईस एक्टर में टॉप पर शुमार शाहरुख के पास देश-दुनिया में कई प्रॉपर्टीज हैं. शाहरुख ने अब एक और प्रॉपर्टी खरीदी है, वो भी उस शहर में जहां उनका जन्म हुआ, जहां उनका बचपन बीता, जहां वो पले-बढ़े और शादी भी की. दिल्ली के रहने वाले शाहरुख
Share:
शाहरुख खान ने दिल्ली में एक बेहद खास प्रॉपर्टी को अपना बनाया
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पास अरबों की प्रॉपर्टी है. दुनिया के सबसे रईस एक्टर में टॉप पर शुमार शाहरुख के पास देश-दुनिया में कई प्रॉपर्टीज हैं. शाहरुख ने अब एक और प्रॉपर्टी खरीदी है, वो भी उस शहर में जहां उनका जन्म हुआ, जहां उनका बचपन बीता, जहां वो पले-बढ़े और शादी भी की. दिल्ली के रहने वाले शाहरुख ने दिल्ली में अब करोड़ों में एक प्रॉपर्टी को लेकर डील की है.

बता दें कि शाहरुख खान ने वो प्रॉपर्टी खरीदी है जहां वो एक्टर बनने से पहले अपनी पत्नी गौरी खान के साथ रहते थे. यहां दोनों ने संघर्ष के दिनों को एक साथ देखा था. गौरतलब है कि शाहरुख खान ने दिल्ली के पंचशील पार्क नाम के घर की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीदी है, जबकि बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर पहले से ही उनका हक है. इस हिसाब से अब पूरे घर पर उनका मालिकाना हक हो चुका है. दोनों मंजिल के लिए एक्टर ने 37 करोड़ रुपये की तगड़ी रकम चुकाई है.
शाहरुख खान का ये घर दिल्ली के पॉश एरिया में बना हुआ है. बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक ये घर साउथ दिल्ली में स्थित है और ये 1,200 स्क्वायर यार्ड यानी 10,800 स्क्वायर फीट के प्लाट पर बना हुआ है. यहां जमीन की कीमत करीब 34,260 रुपये प्रति स्क्वायर फीट है. इस डील के जरिए शाहरुख ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में और मजबूरी दर्ज कर ली है.

ये घर शाहरुख खान के साथ-साथ उनकी पत्नी गौरी खान के दिल के भी बेहद करीब है. ये उनकी जवानी के शुरुआती दिनों में उनके संघर्ष का गवाह बना था. अब साढ़े तीन दशक के बाद शाहरुख ने घर के बाकी के दो फ्लोर को भी अपना बनाकर बनाकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है.