Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
India

शहडोल :रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

शहडोल Sandeep Sahu ) :- भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के निर्देशानुसार , भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष माननीय कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में.. भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र 'सेवा ही
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल Sandeep Sahu ) :- भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के निर्देशानुसार , भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष माननीय कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में.. भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र 'सेवा ही संगठन' की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल जी के नेतृत्व में व जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे के सहयोग से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बुढ़ार (मंडल अध्यक्ष - नमन ताम्रकार ) द्वारा बुढ़ार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवँ युवाओं ने रक्तदान कर कोरोना महामारी के समय में रक्त की आपूर्ति हेतु अपना योगदान दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने रक्तदान शिविर की हेड श्रीमती सुधा नामदेव व उनकी पूरी टीम, सभी रक्त दान दाताओं एवँ प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष सभी सहयोगियों के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शहडोल के द्वारा पिछले 1 साल में यह चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।
रक्त दान दाताओं में श्री भानु दीक्षित, मनीष सिंघानिया, नमन ताम्रकार, अर्जुन ताम्रकार, आनंद ताम्रकार, आकाश सराफ, विकास गवलानी, श्री जैन, आशीष गुप्ता, शुभम गुप्ता, दुर्गेश ताम्रकार,प्रशन्न जैन , रमाकांत सोनी, सीमांत, शिव शंकर, राकेश ताम्रकार, अशोक कुमार, राजवीर ताम्रकार , अमित गुप्ता, सुनील कुमार साहू , मोनिका मंगलानी, महक असवानी, अनिल असवानी, श्री गुप्ता, अभिलाष ताम्रकार, ध्रुव राज सिंह, पवन डोडवानी, शिवम सरावगी, ऋषि सरावगी, शिखा वर्मा, निशांत, तरुण जैन, तन्मय जैन, सार्थक जैन, शिप्रा ताम्रकार निशांत ताम्रकार , आकाश गुप्ता , रामाकांत सोनी , श्यामू सोनी, पवन डोडवानी , राहुल मान्यवानी आदि युवाओं ने रक्तदान कर इस कोरोना महामारी में अपना सहयोग प्रदान किया।