Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीन मामलों में 7 दोषियों को सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मिली बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल सात अभियुक्तों को सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के लि
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीन मामलों में 7 दोषियों को सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मिली बड़ी सफलता
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल सात अभियुक्तों को सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए थाना प्रभारियों, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकारों द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालयों ने दोषियों को कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।

पहले मामले में कोतवाली मोहम्मदाबाद में वर्ष 2006 में दर्ज हत्या संबंधी मुकदमे (मु.अ.सं. 10/2006) में अभियुक्त शिवमंगल, अमरपाल एवं वीरेश्वर निवासी अलावलपुर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-01) न्यायालय ने दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 8 वर्ष के साधारण कारावास तथा 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

दूसरे मामले में थाना साइबर क्राइम में वर्ष 2024 में दर्ज साइबर ठगी के मुकदमे में नाइजीरिया निवासी अभियुक्त ओलाटॉय ओलाडेले क्वासिम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय, फर्रुखाबाद ने दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

वहीं, मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) एवं ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महिला संबंधी अपराध के एक मामले में स्पेशल जज/पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त संजू उर्फ संजय बाबू, गोपाल एवं सतीश को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 3 वर्ष के कठोर कारावास तथा 12-12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

इन सभी मामलों में फतेहगढ़ पुलिस की मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन अधिकारियों, कोर्ट पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों द्वारा प्रभावी पैरवी की गई, जिसके चलते न्यायालय से दोषियों को सजा दिलाई जा सकी। पुलिस विभाग ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी।