Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी झटका

राजस्थान निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को अदालत से तगड़ा झटका लगा है. राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने पार्टी उम्मीदवारों को उनका आधिकारिक चुनाव निशान 'पतंग' देने की मांग खारिज कर दी है. कोर्ट से फौरी राहत न मिलने के कारण अब ओवैसी की पार्टी के सभी प्रत्याशियों
Share:
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी झटका
Read in your preferred language.

राजस्थान निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को अदालत से तगड़ा झटका लगा है. राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने पार्टी उम्मीदवारों को उनका आधिकारिक चुनाव निशान 'पतंग' देने की मांग खारिज कर दी है. कोर्ट से फौरी राहत न मिलने के कारण अब ओवैसी की पार्टी के सभी प्रत्याशियों को निर्दलीय के तौर पर ही चुनावी मैदान में उतरना पड़ेगा.

चुनाव आयोग ने सिर्फ तेलंगाना में राज्य स्तरीय मान्यता होने का हवाला देते हुए सिंबल देने से मना किया था, जिसके खिलाफ पार्टी ने कोर्ट का रुख किया था. सोमवार (31 अगस्त) को जस्टिस मनीष शर्मा की सिंगल बेंच ने इस मामले में तत्काल दखल से इनकार करते हुए राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग से दो हफ्ते में जवाब तलब किया है. चूंकि तब तक निकाय चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों के लिए सिंबल के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं.