Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जारी की शिनाख्त की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना जहानगंज क्षेत्र में काली नदी पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को जहानगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर, काली नदी पुल से लगभग 50 मीटर पहले सड़क क
Share:
फर्रुखाबाद में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जारी की शिनाख्त की अपील
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना जहानगंज क्षेत्र में काली नदी पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को जहानगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर, काली नदी पुल से लगभग 50 मीटर पहले सड़क किनारे यह शव देखा गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के बारे में कोई जानकारी हो या किसी महिला के गुम होने की सूचना हो, तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही मृतका की पहचान संभव हो पाएगी और घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

संपर्क के लिए नंबर:

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ – 9454400267

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ – 9454401044

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद – 9454401451

प्रभारी निरीक्षक जहानगंज – 9454403322

एसओजी प्रभारी – 9410634181

मीडिया सेल फतेहगढ़ – 7839856742

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी ठोस जानकारी को तत्काल साझा करें, ताकि मामले की जांच में तेजी लाई जा सके।