Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपल
Share:
फर्रुखाबाद में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह योजना AVYAY की उप-योजना ‘वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना (SAPSrC)’ के तहत संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, बीपीएल कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, निराश्रित तथा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ?

योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को—मोतियाबिंद सर्जरी, मधुमेह की जांच एवं उपचार, उच्च रक्तचाप की जांच, कैल्शियम व अन्य आवश्यक जांच, आवश्यकतानुसार उपचार सुविधा, निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

संस्थाओं का चयन

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मानकों व शर्तों के अनुसार उपयुक्त सरकारी/स्वैच्छिक संगठनों का चयन किया जाएगा। चयनित संस्थाओं को आवश्यक परिस्थितियों के अनुरूप कार्य संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इच्छुक संस्थाएं/एनजीओ अपने प्रस्ताव दिनांक 28 फरवरी 2026 सायं 5:00 बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित करते हुए स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कराने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र संस्थाएं योजना से जुड़ सकें और जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल सके।