Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
UP News

डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी का इस्तीफा

लल्लनटॉप को एक मजबूत मीडिया ब्रांड के तौर पर स्थापित करने वाले सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में संपादक की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा मंज़र कर लिया है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया ग
Share:
डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी का इस्तीफा
Read in your preferred language.

लल्लनटॉप को एक मजबूत मीडिया ब्रांड के तौर पर स्थापित करने वाले सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में संपादक की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा मंज़र कर लिया है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सौरभ द्विवेदी अब एक नई मीडिया पहल की तैयारी में हैं और जल्द ही अपना स्वतंत्र मीडिया ब्रांड शुरू कर सकते हैं। अपने इस्तीफे की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की है, जिसके बाद मीडिया जगत में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ''शुक्रिया लल्लनटॉप, पहचान, सबक और हौसले के लिए और शुभकामनाएं भविष्य के लिए। अपना साथ यहां समाप्त होता है। अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा। आप सबने भी बहुत सिखाया।'' उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, '' यूं ही आबाद रहेगी दुनिया, हम न होंगे कोई हमसा होगा, धन्यवाद मान, पहचान और ज्ञान के लिए, एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी।''