Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
Entertainment

सतिंदर सरताज ने बताया कैसे 15 मिनट में तैयार किया ‘धुरंधर 2’ का ‘जाइये सजना’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बनी हुई है। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया। जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो है ‘जाइये सजना’, जिसे जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। अब सतिंदर सरताज और टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार ने बताया कि कैसे 20 मिनट से भी कम समय में ये गाना बनकर तैया
Share:
सतिंदर सरताज ने बताया कैसे 15 मिनट में तैयार किया ‘धुरंधर 2’ का ‘जाइये सजना’
Read in your preferred language.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बनी हुई है। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया। जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो है ‘जाइये सजना’, जिसे जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। अब सतिंदर सरताज और टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार ने बताया कि कैसे 20 मिनट से भी कम समय में ये गाना बनकर तैयार हुआ। ‘जाइये सजना’ में सतिंदर सरताज की गाई हुई लाइनें सबसे ज्यादा मशहूर हो रही हैं। इस गाने को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि मैंने पहली बार गाना लॉन्च के दौरान सुना था। जब सतिंदर सरताज की आवाज आती है, तो उसमें जो आध्यात्मिकता है, वह बहुत प्रभावशाली है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि गाने में यह धुन कहीं और इस्तेमाल हो सकती है।

गाने में सरताज के हिस्से की लोकप्रियता को देखते हुए भूषण कुमार ने घोषणा की कि लेबल इस गाने का एक्सटेंडेड वर्जन जारी कर रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद जिस तरह से यह गाना वायरल हुआ, वह एल्बम का नंबर एक गाना बन गया। लोग हर जगह इसकी मांग कर रहे हैं। इसलिए हमने फैसला किया कि हमें दर्शकों को इसका एक्सटेंडेड वर्जन देना चाहिए।