Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
मनोरंजन

मेरे आगे पाछे घूमे सै, तेरे बरगे सरदार'; कानूनी पचड़े के बीच सपना चौधरी का पोस्ट; शो में दिखा बिंदास अंदाज

अभिनेत्री सपना चौधरी एक कानूनी पचड़े में उलझी हुई हैं, जिसके चलते बीते दिन वे लखनऊ पहुंची थीं और एसीजेएम कोर्ट में पेश हुईं। अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। यह वारंट डांस इवेंट में कार्यक्रम न करने और दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में जारी हुआ था। हालांकि, कोर्ट ने डांसर के खिलाफ वा
Share:
मेरे आगे पाछे घूमे सै, तेरे बरगे सरदार'; कानूनी पचड़े के बीच सपना चौधरी का पोस्ट; शो में दिखा बिंदास अंदाज
Read in your preferred language.

अभिनेत्री सपना चौधरी एक कानूनी पचड़े में उलझी हुई हैं, जिसके चलते बीते दिन वे लखनऊ पहुंची थीं और एसीजेएम कोर्ट में पेश हुईं। अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। यह वारंट डांस इवेंट में कार्यक्रम न करने और दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में जारी हुआ था। हालांकि, कोर्ट ने डांसर के खिलाफ वारंट निरस्त करते हुए 1400 रुपये का हर्जाना लगाया है। इस बीच सपना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

सपना चौधरी ने कल रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने स्टेज शो की कुछ छलकियां साझा की हैं। वे ब्लैक कलर की ड्रेस में बिंदास होकर डांस करती दिख रही हैं। फोटो के साथ कैप्शन ने खास ध्यान खींचा है। सपना ने लिखा है, 'मेरे आगे पाछे घूमे सै, तेरे बरगे सरदार'। सपना चौधरी के डांस वीडियो पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप रियल देसी क्वीन हो'। कुछ यूजर्स ने लिखा, 'डांस के मामले में आपसे बेहतर कोई नहीं'। कोई उन्हें फेवरेट डांसर बता रहा है तो कोई नंबर 1 डांसर।