India
सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, जानिए किस सीट से लड़ेंगी चुनाव
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि वह मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड
Read in your preferred language.
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि वह मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। खबर थी कि सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती थीं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी। सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी ने कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाती है तो ही वो पार्टी ज्वाइंन करेंगी। सपना हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी वजह के चलते कांग्रेस सपना को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
बता दें कि भाजपा ने मथुरा लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थीं। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी।
लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें मथुरा से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है, जिसके लिए 26 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। मथुरा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। माना जा रहा है कि हेमा मालिनी 25 मार्च यानी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।