Tuesday, 15 September 2026 | 9:05 AM
भारत

आईपीएल 2021 में पहला शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने संजू सैमसन

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई। सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक बनाया और राजस्थान के
Share:
आईपीएल 2021 में पहला शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने संजू सैमसन
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई। सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक बनाया और राजस्थान के लिए कई रिकॉर्ड बना डाले।

इस पारी के दौरान वह 14वें सीजन में पहला शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में शतक बनाने का कमाल कर दिखाया। इससे पहले आइपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने बतौर कप्तान पहले मैच में ऐसा नहीं किया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल के नाम 117 रन बनाने का रिकॉर्ड था।