Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

सम्यक पार्टी मैनपुरी के जिलाध्यक्ष बने संदीप कुमार, आरती शाक्या बनीं महिला इकाई की जिलाध्यक्ष

सम्यक पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए संदीप कुमार को मैनपुरी जिले का जिलाध्यक्ष नामित किया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रामबाबू रघुवंशी थे। संदीप कुमार सामाजिक और राजनैतिक रूप में बहुत ही सक्रिय रहे हैं, जिसके कारण वह पूरे उत्तर प्रदेश और उससे बाहर भी भ्रमण कर चुके हैं। वह आम आदमी पार्टी में
Share:
सम्यक पार्टी मैनपुरी के जिलाध्यक्ष बने संदीप कुमार, आरती शाक्या बनीं महिला इकाई की जिलाध्यक्ष
Read in your preferred language.

सम्यक पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए संदीप कुमार को मैनपुरी जिले का जिलाध्यक्ष नामित किया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रामबाबू रघुवंशी थे। संदीप कुमार सामाजिक और राजनैतिक रूप में बहुत ही सक्रिय रहे हैं, जिसके कारण वह पूरे उत्तर प्रदेश और उससे बाहर भी भ्रमण कर चुके हैं। वह आम आदमी पार्टी में दिल्ली में एक कार्यकर्ता के रूप में और मैनपुरी जिले के सोशल मीडिया प्रभारी रहे हैं।

सम्यक पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं आरती शाक्या सामाजिक रूप से बहुत सक्रिय रही हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती आई हैं। उन्होंने राजनीति को भी समाज सेवा मानकर एक लोकतांत्रिक पार्टी के साथ राजनीति में पदार्पण किया है।

सम्यक पार्टी परिवार की ओर से दोनों पदाधिकारियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी गईं और आशा व्यक्त की गई कि इनके आने से पार्टी का संगठन जिले में तेजी से मजबूत होगा।