Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

सम्यक पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी की तेज

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। सम्यक पार्टी के तत्वावधान में आज बलरामपुर स्थित अवध सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए देवीपाटन मंडल की सभी विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों की सूची प
Share:
सम्यक पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी की तेज
Read in your preferred language.

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। सम्यक पार्टी के तत्वावधान में आज बलरामपुर स्थित अवध सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए देवीपाटन मंडल की सभी विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले एवं मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक का संचालन बलरामपुर के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनोहर बौद्ध ने कहा कि सम्यक पार्टी जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद जैसी संकीर्ण राजनीतिक प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर सांगठनिक लोकतंत्र, समति, समानता, शिक्षा , स्वास्थ्य, रोजगार और जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य ने बताया की सम्यक पार्टी का संगठन अन्य राज्यों में भी फ़ैल रहा है। यह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनेगी और केंद्र के लिए तीसरा विकल्प बनेगी।