Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

सम्यक पार्टी छतरपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

सोमवार को छतरपुर के रॉयल होटल में सम्यक पार्टी छतरपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, मध्य प्रदेश अध्यक्
Share:
सम्यक पार्टी छतरपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.

सोमवार को छतरपुर के रॉयल होटल में सम्यक पार्टी छतरपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम औतार, प्रदेश महासचिव धरमदास पांचाल, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार अहिरवार, जिला अध्यक्ष द्वारका कुशवाहा, महिला सभा की जिला अध्यक्ष रजनी साहू, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष अमर सोनी, युवा सभा के जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष राम स्वरूप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द दास, जिला उपाध्यक्ष हरीचरन अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष शेख सलीम, महिला सभा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष महेश आदिवासी, जिला सचिव हर प्रसाद रैकवार, छतरपुर सदर अध्यक्ष मालती यादव सहित जिला कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी, वार्ड कार्यकारिणी, सेक्टर कार्यकारिणी और ग्राम कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में सबसे पहले सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छतरपुर जिले और पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार की रणनीति पर विचार किया। पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा संगठन के विस्तार में सबसे अधिक सहायता करेगी। संगठन के विस्तार से 2028 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज होगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गये। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जी ने किया‌।