Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
मनोरंजन

आर्यन खान की सीरीज के खिलाफ मुंबई में मानहानि केस दायर कर सकेंगे समीर वानखेड़े, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बीते वर्ष सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इस सीरीज को लेकर आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया कि इसमें उनकी छवि खराब करने वाला सीन है। इसके खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस ठोका था। मगर, बीते 29 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षेत्राधिकार की
Share:
आर्यन खान की सीरीज के खिलाफ मुंबई में मानहानि केस दायर कर सकेंगे समीर वानखेड़े, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति
Read in your preferred language.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बीते वर्ष सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इस सीरीज को लेकर आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया कि इसमें उनकी छवि खराब करने वाला सीन है। इसके खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस ठोका था। मगर, बीते 29 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षेत्राधिकार की बात कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। मगर, आज मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दिल्ली की अदालत में सीरीज के खिलाफ मुंबई की सत्र अदालत में केस करने की इजाजत दे दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने IRS अधिकारी समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस से जुड़े एक नेटफ्लिक्स शो के खिलाफ मानहानि का मुकदमा मुंबई कोर्ट में ले जाने की इजाजत दे दी है। साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली की कोर्ट के पास इस मामले का अधिकार क्षेत्र नहीं है। यह मामला जस्टिस विकास महाजन के सामने आया था, जिन्होंने वानखेड़े की उस अर्जी को मंजूर कर लिया जिसमें उन्होंने मुंबई की एक सक्षम अदालत में अपनी शिकायत पेश करने की इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को 12 फरवरी को मुंबई कोर्ट में पेश होने को कहा, जब वानखेड़े मुकदमा दायर करने वाले हैं।