Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है, केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला

समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सोमवार को जोरदार निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। समाजवादी पार्टी सदन में कानून व्यवस्था
Share:
समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है, केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सोमवार को जोरदार निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। समाजवादी पार्टी सदन में कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा कर खुद फंस जाती है। कानून व्यवस्था पर जो सवाल किया जा रहा है, उसका जवाब यूपी की जनता ने दिया है और आगे भी दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने जो विरोध का रास्ता चुना है, वह आगे समाप्त पार्टी की ओर बढ़ रही है। महाशिवरात्रि को लेकर उन्होंने कहा कि श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में महाकुंभ पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए मेला प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से इतना कहूंगा कि जो वाहन सहित मेला आ रहे हैं, उन्हें थोड़ी तकलीफ हो सकती है। थोड़ा पैदल चलना पड़ सकता है, लेकिन मेला प्रशासन द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन करना चाहिए।