Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, ‘अलायंस’ में अचानक पहुंचे भाईजान

शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि सलमान अचानक घर के अंदर पहुंचे और अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करते नजर आए। सलमान पीले गेट से घर के अंदर आए और सीधे सोहेल के पास पहुंचे। सोहेल उस समय काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। सलमान ने उन्हें गले लगाया, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। सोहेल इ
Share:
सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, ‘अलायंस’ में अचानक पहुंचे भाईजान
Read in your preferred language.

शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि सलमान अचानक घर के अंदर पहुंचे और अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करते नजर आए।

सलमान पीले गेट से घर के अंदर आए और सीधे सोहेल के पास पहुंचे। सोहेल उस समय काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। सलमान ने उन्हें गले लगाया, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए।

सोहेल इस समय शो के कंटेस्टेंट हैं। उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर आई थीं, लेकिन अब वह बाहर हो चुकी हैं। शो छोड़ने से पहले सीमा ने सोहेल को सलाह दी थी कि वह गेम में कमजोर न पड़ें और खुद के लिए खड़े हों।

इससे पहले शो में सोहेल खान ने एक भावुक बात शेयर की थी। उन्होंने कहा कि वह रैगिंग के खिलाफ हैं और हमेशा अपने बच्चों को सिखाते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे तो चुप न रहें।

सोहेल ने बताया कि बचपन में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ था, जिसे उन्होंने काफी समय तक छुपाकर रखा। उन्होंने कहा, ‘जब मैं छोटा था, मेरे साथ गलत हुआ था और मैंने इसे कई वर्षों तक अपने अंदर रखा।

बड़े होने के बाद मैंने अपने पिता को बताया। उन्होंने कहा कि तुमने इसे काफी समय तक अपने अंदर क्यों रखा। मुझे बहुत शर्म आती थी, जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी। इसलिए मैं अपने बच्चों से कहता हूं कि जो भी हो, मुझे जरूर बताना।’