Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
मनोरंजन

लद्दाख में भयंकर ठंड शूटिंग के दौरान सलमान खान को लगी चोट

सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं. वो फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान सलमान खान को चोट लगी थीं. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शेड्यूल पूरा किया. वो मुंबई लौट आए हैं. सलमान खान को लगी चोट पिंकविला ने प्रोडक्शन हाउस के करीबी सोर्स के हवा
Share:
लद्दाख में भयंकर ठंड शूटिंग के दौरान सलमान खान को लगी चोट
Read in your preferred language.

सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं. वो फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान सलमान खान को चोट लगी थीं. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शेड्यूल पूरा किया. वो मुंबई लौट आए हैं.

सलमान खान को लगी चोट

पिंकविला ने प्रोडक्शन हाउस के करीबी सोर्स के हवाले से लिखा, 'लद्दाख शेड्यूल ने पूरी टीम धैर्य को टेस्ट किया. सलमान खान और क्रू ने लद्दाख में -10 डिग्री से कम तापमान में शूटिंग की. शरीर पर चोट लगने और कम ऑक्सीजन लेवल के बावजूद, सलमान ने इन परिस्थितियों का डटकर सामना किया.'

लद्दाख में बैटल ऑफ गलवान शूटिंग पूरी करने के बाद अब सलमान फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग तैयारी शुरू करने वाले हैं. फिल्म का मुंबई शेड्यूल अगले हफ्ते में शुरू होगा. इसमें हाई लेवल एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स भी होने वाले हैं.