Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

10 महीने के बाद कोर्ट पर उतरेंगी साइना नेहवाल

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल की अगुवाई में भारतीय शटलर थाईलैंड में दो लगातार टूर्नामेंटों में खेलने के लिए रविवार को रवाना हो गए। इनमें से किदांबी श्रीकांत को छोड़कर बाकी सभी शटलर करीब दस माह बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे। श्रीकांत ने अक्तूबर में डेनमार्क सुपर 750 टू
Share:
Read in your preferred language.

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल की अगुवाई में भारतीय शटलर थाईलैंड में दो लगातार टूर्नामेंटों में खेलने के लिए रविवार को रवाना हो गए। इनमें से किदांबी श्रीकांत को छोड़कर बाकी सभी शटलर करीब दस माह बाद किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगे।

श्रीकांत ने अक्तूबर में डेनमार्क सुपर 750 टूर्नामेंट में शिरकत की थी। साइना और श्रीकांत के साथ बी साई प्रणीत, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी रवाना हुए। वहीं एचएस प्रणय, पी कश्यप, समीर वर्मा, ध्रुुव कपिला और मनु अत्री शनिवार को ही उड़ान भर चुके हैं।